खत्म हुआ इंतजार,हजारों किमी. की दूरी तय कर आज भारत की जमीन पर उतरेंगे 5 राफेल विमान

Uncategorized

भारतीय वायुसेना के लिए आज का दिन बेहद खास है। कई वर्षों का इंतजार आज राफेल मिलने के साथ ही खत्म हो जाएगा। फ्रांस से लगभग 7 हजार से अधिक किलोमीटर की दूरी तय कर आज पांच लड़ाकू विमान भारत की जमीन पर लैंड करेंगे। खास बात ये कि इन फायटर जेट्स को भारतीय पायलट ही खुद उड़ाकर ला रहे हैं। आज इन वायुसेना में शामिल करने के बाद 20 अगस्त को एक समारोह के दौरान इन्हें वायुसेना में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि फ्रांस के साथ भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों का सौदा किया था। पहली खेप में भारत को 10 लड़ाकू विमानों की डिलीवरी होनी थी लेकिन तैयार नहीं होने की वजह से फिलहाल 5 विमान ही भारत पहुंच रहे हैं। पिछले महीने ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर फ्रांस के रक्षा मंत्री से बात की थी जिन्होंने राफेल की समय पर डिलीवरी का भरोसा दिलाया था। चीन के साथ चल रहे मौजूदा तनाव को देखते हुए इस विमान से भारतीय वायुसेना की ताकत में भी काफी इजाफा हो जाएगा।

आधुनिक तकनीक से लैस

आपको बता दें कि राफेल मेट्योर और स्कैल्प मिसाइल सिस्टम से पूरी तरह लैस है जिसके द्वारा दुश्मन के विमान को हवा में ही मार गिराने की तकनीक है। वहीं स्कैल्प एक लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है और अचून निशाने के साथ यह अपने लक्ष्य को अंदर तक जाकर भेद सकती है। राफेल डील को लेकर 2016 में काफी बवाल भी हुआ था और विपक्ष ने सरकार पर इस डील में घोटाला करने का आरोप भी लगाया था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था।