कोरोना :देश में एक दिन में रिकॉर्ड 32607 मरीज बढ़े, अब तक 9.70 लाख केस; देश में कोरोना संक्रमण से 99 डॉक्टरों की मौत, 1302 संक्रमित

Uncategorized

देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 लाख 70 हजार 169 हो गई है। उधर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने कहा कि अब तक देश में 99 डॉक्टरों ने कोरोना के चलते जान गंवाई है। कुल 1302 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हुए। हमने डॉक्टरों से एहतियात बरतने के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

covid19india.org के मुताबिक, बुधवार को 32 हजार 607 नए मामलों की पुष्टि हुई है। यह अब तक एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। महाराष्ट्र में बुधवार को 7975 नए मरीज मिले और 233 मौतें हुईं।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 32 हजार 695 मामले बढ़े और 606 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ देश में अब तक 9 लाख 68 हजार 876 केस हो गए हैं। इनमें 3 लाख 31 हजार 146 एक्टिव केस हैं। वहीं, 6 लाख 12 हजार 815 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं, 24 हजार 915 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ( आईएमसीआर) के मुताबिक, देश में 15 जुलाई तक 1 करोड़ 27 लाख 30 हजार 490 टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 826 जांच की गई।