दुनिया का सबसे ख़तरनाक पेड़, इसके फल पकने के बाद बम की तरह धमाका करते।

Uncategorized

इस पेड़ को ‘Possumwood’ के नाम से जाना जाता है। ये दुनिया काकासबसे घातक पेड़ माना जाता है। इस सबसे खतरनाक बात ये है कि इसपर लगे हुए फल पकने के बाद किसी बम की तरह धमाका करते हुए फट जाते हैं, जिसके बाद इसके बीज 257 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा में फैल जाते हैं।

अगर गलती सी भी कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वो गंभीर रूप से घायल हो सकता है। ये पेड़ 60 मीटर (200 फीट) तक बढ़ सकते हैं, और इसके बड़े अंडाकार पत्ते 2 फीट (0.61 मीटर) चौड़े हो सकते हैं। इसके फल कद्दू के आकर के होते है।

एकस्रोत में कहा गया है कि जब फल पकने के बाद फटता है तो इसके बीजों 100 मीटर (330 फीट) दूर तक जा सकते हैं। ये पेड़ उत्तर और दक्षिण अमेरिका सहित अमेजन वर्षावन में पाए जाते हैं।