यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ा, दिल्ली में इन इलाकों में जलापूर्ति होगी प्रभावित।

Uncategorized

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच हरियाणा द्वारा यमुना में छोड़े जाने वाले पानी में अमोनिया का स्तर असमान्य रूप से बढ़ जाने के चलते दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच हरियाणा द्वारा यमुना में छोड़े जाने वाले पानी में अमोनिया का स्तर असमान्य रूप से बढ़ जाने के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित होगी। दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित होगी। दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

राघव चड्ढा ने कहा कि हरियाणा द्वारा छोड़े जाने वाले यमुना के अशोधित जल में प्रदूषकों (अमोनिया) का स्तर असामान्य रूप से बढ़ जाने के चलते सोनिया विहार और भागीरथी जल शोधन संयंत्र में जल शुद्धिकरण कार्य प्रतिकूल रूप से प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप पूर्वी, उत्तर पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति प्रभावित होगी।

उन्होंने कहा कि लोगों को यह सलाह दी जाती है कि इस दौरान उचित तरीके से पानी को स्टोर / उपयोग करें। इन इलाकों में पर्याप्त संख्या में पानी के टैंकर तैनात किए जा रहे हैं। हम जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल करने के लिए हरियाणा के साथ मिलकर लगातार काम कर रहे हैं।