एक वफादार कुत्ते के विश्वास के अलावा, ऐसा कोई भी विश्वास नही जिसे आज तक तोड़ा नही गया।

Uncategorized

आप कुत्ते को पालने से पहले यह सोच भी नही सकते कि उसके साथ आपकी जिंदगी कैसे बीतेगी और बाद में आप उसके बिना जीने का कोई और तरीका सोच ही नही पाएंगे कई वर्षों तक कुत्ता पालने के बाद आप उससे जानने लगते हो। आप उसकी छींकों, गुर्राहटों आदि का मतलब समझने लगते हो। उसके कान का ज़रा सा मुड़ना भी उसका कोई सवाल होता है और हर बात पर पूंछ हिला कर वह विस्मय प्रकट करता है।

आप जानते हो एक कुत्ता आपको आपकी बुरी मनोदशा से इतनी अधिक गति से बाहर निकाल सकता हैं जितना कि आप सोच भी नही सकते। जब आप बहुत परेशान होते हो तब कुछ बातें होती हैं जो आपको एक शांत साथी यानी कुत्ते के होने से महसूस होती हैं और ये बातें आपको किसी और चीज़ या जगह से प्राप्त नही हो सकती हैं।एक कुत्ता दया योग्य होता है जो पूरी तरह से आपकी मित्रता पर निर्भर रहता है और अपने  मालिक की अनुपस्थिति में बिलकुल खोया हुआ रहता है। आप उसे अकेला छोड़ते हैं तो वह भौंकने या रोने के अलावा कुछ नही कर सकता जब तक कि वह थक कर सो नही जाता है।

कोई भी अन्य जानवर इंसान से उस तरीके से नही जुड़ सकता जैसे कि एक कुत्ता जुड़ता है। और ऐसा कोई अन्य जानवर नही होगा जिससे इंसान भी एक कुत्ते जितना ही लगाव महसूस कर पाएं। जब बच्चे युवा होते हैं तब घर में एक कुत्ते का होना ज़रूरी होता है, ताकि घर में कोई तो होगा जो आपको देखकर खुश हो जाए। हमारे पालतू जानवर हमारे साथ बहुत छोटी ही उम्र तक जीते हैं और उसमें भी अधिकांश समय वे रोज़ हमारे घर पर आने का इंतज़ार करने में निकाल देते हैं।